नैनीताल, संवाददाता। शारदा संघ नैनीताल में शनिवार को नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन अभय गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें त्रैवार्षिक आय व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा गया और आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
बैठक में अभय गुप्ता को अध्यक्ष, प्रवीण शाह को महामंत्री, रजत साह को कोषाध्यक्ष, सुदर्शन बिष्ट, मुकेश पंत, राजेश पांडे और निर्मल जोशी को उपाध्यक्ष तथा दया मेहता, सुरेश शुक्ला, अजय बिष्ट, जय प्रकाश सुयाल, गौरव तिवारी, अनुराग रावत, मयंक मलकानी, रवि, मोहित मिश्रा, विजय गुप्ता और चेतन पुरोहित को सहायक महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में लिपिकीय संवर्ग में पर्याप्त भर्ती, प्रत्येक शाखा में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराना, बैंक के विकास के लिए नीतियां बनाना, सफाई कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगियों को पर्याप्त वेतन भुगतान, उद्योग स्टार पर हुए द्विपक्षीय समझौते का अनुपालन, प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त दुरुस्त बनाने का प्रयास करना आदि बातों पर जोर दिया गया। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति प्रबंधन के उदासीन रवैये के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रबंधन को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए हुए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अभय गुप्ता अध्यक्ष और प्रवीण शाह बने महामंत्री।
