नैनीताल। मां पाषाण देवी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया और साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी हुए जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। भजन मंडली में प्रशांत जोशी, कमल पाठक, हिमांशु जोशी, हर्षित जोशी, वसंत पांडे और मोहित रहे। यजमान के रूप में ब्रजेश श्रीवास्तव, राजू नारंग, गिरीश साह, एडी त्रिपाठी, अंबादत्त तिवारी, संजय वर्मा सपत्नी मौजूद रहे। ब्राह्मण जगदीश भट्ट, भगवत प्रसाद जोशी, घनश्याम जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि प्रातः गणेश पूजन, पंचांगी कर्म, पाषाणेश्वरी पूजन, रामचंद्र परिवार पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मां पाषाण देवी की पंच आरती की गई। बताया कि बुधवार को अखंड रामायण पाठ के पारायण के बाद दोपहर 2 बजे से समष्टि भंडारा होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
इस दौरान प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव जोशी, आरुष, जिगर, पंकज, धीरज, राजेश, गीता जोशी, कविता, विनीता, हेमा, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
मां पाषाण देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू।