अलीगढ़ की संस्था जीव दया फाउंडेशन करेगी नैनीताल में डॉग स्टेरलाइजेशन कार्य।

नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल की ओर से गुरुवार को पालिका क्षेत्रांतर्गत डॉग स्टेरलाइजेशन के कार्य के लिए निविदा खोली गई।

इस कार्य के लिए जीव दया फाउंडेशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश और सर्वहिताय संस्थान बदायूं की ओर से आवेदन किया गया था। जिसमें सभी मानकों को पूरा करने पर जीव दया फाउंडेशन अलीगढ़ के नाम निविदा रही। एग्रीमेंट का कार्य पूरा होने के बाद संस्था की ओर से शहर में डॉग स्टेरलाइजेशन कार्य कराया जाएगा। संस्था प्रति कुत्ता 1450 रुपए के हिसाब से कार्य करेगी।
एग्रीमेंट होने के बाद संस्था की ओर से एक वर्ष तक पालिका के क्षेत्रांतर्गत आवारा कुत्तों को पकड़ना और मानवीय तरीकों के उपयोग से उन्हें बधियाकरण केंद्र तक सुरक्षित रूप से पहुंचाना। सभी नर और मादा कुत्तों का सफल बधियाकरण सुनिश्चित करना तथा कुत्तों की शल्य क्रिया से 12 घंटे पहले भोजन और पानी से रहित रखना। बधियाकरण के तुरंत बाद सभी कुत्तों को एंटी रेबीज का टीका लगाना। शल्य क्रिया किए गए सभी कुत्तों के कान पर अनिवार्य रूप से नॉच लगाना या स्थाई पहचान के लिए अन्य उपयुक्त विधि का प्रयोग करना। शल्य क्रिया के बाद कुत्तों को 5 से 7 दिनों तक आवश्यक देखभाल, उचित चिकित्सा और पौष्टिक भोजन प्रदान करना और देखभाल की अवधि के दौरान नर व मादा कुत्तों को अलग-अलग केनाल में रखना। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद कुत्तों को जहां से पकड़ा गया था उसी क्षेत्र में वापस छोड़ना और पकड़े गए, संचालित और छोड़े गए कुत्तों का विस्तृत रिकॉर्ड बनाए रखने तथा नगर पालिका को साप्ताहिक माध्यम से रिपोर्ट जमा करने का कार्य किया जाएगा।

निविदा के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *