नैनीताल, संवाददाता। अयारपाटा वेलफेयर क्लब नैनीतान की संयोजिका दक्षिणा साह डोली को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए रविवार को लायंस क्लब ग्रीन सिटी के अध्यक्ष तथा व्यापारी नेता डॉ़ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने आयार पाटा वेलफेयर क्लब की टीम को लायंस समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम से पूर्व क्लब के सदस्यों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम, लकी ड्रा, मोबाइल गेम आदि आयोजित किए।
इस दौरान द हिमालयन किचन के प्रबंधक चारु चंद्र खुलवे, स्नेहा अग्रवाल, अक्षत एवं संविका सहित आयार पाटा वेलफेयर क्लब की देवन चौधरी, ज्योति शाह, इला शाह, अमृता शाह, सुनीता शाह, ममता शाह, सुप्रिया थापरी, रजनी शाह, निधि शाह, दिव्या शाह, दुर्गा शाह, अलका चौधरी आदि मौजूद रहे।
फोटो।
समाज सेवा के लिए अयारपाटा वेलफेयर क्लब सम्मानित।