नैनीताल। मुख्य अभियंता सिंचाई, हल्द्वानी संजय शुक्ल ने बुधवार को बलिया नाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति के संबंध में समीक्षा की तथा पूरे कार्यस्थल का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता एमके खरे, अधिशासी अभियंता डीके सिंह, सहायक अभियंता पीके पाठक, कनिष्ठ अभियंता तथा ठेकेदार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य अभियंता ने बलिया नाला के कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण।