श्री राम सेवक सभा में 32 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, शाम को होली गायन का आयोजन।

नैनीताल। शहर की प्राचीनतम धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को सभा भवन में बसंत उत्सव के अंतर्गत सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर जनेऊ एवं मुंडन संस्कार को अत्यंत शुभ माना जाता है।कार्यक्रम में पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने विधि-विधान से पूजन कर बटुकों को दीक्षा प्रदान की तथा उन्हें धार्मिक कर्तव्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और जीवन लक्ष्यों का ज्ञान भी दिया। मुंडन संस्कार के उपरांत केश वेद छेदन सम्पन्न हुआ। इसके बाद बटुकों ने भिक्षा भी ग्रहण की। मंत्रोच्चार के साथ समस्त अनुष्ठान विधिपूर्वक पूर्ण हुए। धार्मिक अनुष्ठान में पंडित घनश्याम जोशी ने भी सहयोग प्रदान किया। कुल 32 बटुकों ने इस अनुष्ठान में भाग लिया जिन्हें गायत्री मंत्र का पाठ और उसका महत्व भी बताया गया।कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया गया। इस अवसर पर सभा भवन वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। भवन को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सजाया गया तथा हवन अनुष्ठान भी सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शिवम, अनुभव, सुयश साह, गौरांग बिष्ट, प्रथम बिष्ट, लक्ष्य पाठक, मुदित पाठक, दक्ष बिष्ट, कृष्ण बिष्ट, विक्रांत भट्ट, रुद्रांश जोशी, युवराज बिष्ट, नमन मेहरा, जयंत कुमार, लक्ष्य, गर्वित नेगी, नीरज रावत, जगदीश प्रसाद, गौतम कुमार, पंकज कुमार, नमन साह, पंकज पलड़िया, नमन पांडे, रक्षित जोशी, सूरज रावल, विजय पांडे, दीपक पांडे, संजय कुमार, अजय कुमार, कार्तिक, गर्वित चौधरी, दिव्यांश बिष्ट, हार्दिक साह, शिवांक कुमार एवं आदित्य कुमार शामिल रहे।इस दौरान सभा के संरक्षक घनश्याम साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, बिमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, मोहित लाल साह, भवन बिष्ट, हीरा रावत, ललित साह एवं गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।सभा भवन में शाम को होली गायन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें नरेश चम्याल, सतीश पांडे एवं रक्षित साह ने श्रृंगार रस से परिपूर्ण होली प्रस्तुत कर समां बांध दिया।होली से ठीक 40 दिन पूर्व आने वाली बसंत पंचमी, श्रृंगार एवं प्रकृति के माध्यम से होली पर्व को पर्यावरण से जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *