बसंत पंचमी के पावन दिन पर श्री राम सेवक सभा द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 19 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया गया।
इस आयोजन में बटुकों ने गणेश पूजन के साथ भिक्षा भी मांगी और हवन के साथ कर्ण भेदन और मुंडन संस्कार भी किया। पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा दीक्षा उपदेश एवं ज्ञान दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, बिमल साह, विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, हीरा रावत, गोविंद बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, कमलेश डोंडियाल, अमर साह सहित बटुकों के माता-पिता एवं धर्म अनुरागी लोग उपस्थित रहे।
यज्ञोपवीत के पश्चात सभा द्वारा सभी को भोजन कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था।