महिला होली में बिखरे अबीर-गुलाल के रंग, प्रतिभाओं को मिला सम्मान।

नैनीताल। संस्कृति और रंगों के उल्लास से भरी महिला होली का आयोजन लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा होटल सेंट्रल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम और मेल-मिलाप का पर्व है, जो समाज में एकता और खुशियों का संदेश देता है। उन्होंने लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों और प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “शिव के मन माहि बसे काशी”, “जल कैसे भरूं जमुना गहरी”, “होली खेले दशरथ के वीर”, “उड़ गया अबीर गुलाल”, “नैनीताल की नैना मैया”, “बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए” जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगमय बना दिया।

महिलाओं ने विभिन्न स्वांग धारण कर सामाजिक संदेश भी दिए, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक बन गया।

होली मिलन समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई पांच महिला होलियारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में भीमताल से सुनीता पांडे, रामनगर से अमीता लोहनी, अल्मोड़ा से किरन पंत, हल्द्वानी से अलका टंडन तथा नैनीताल से सुमन शाह शामिल रहीं।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष आभा शाह सहित जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, विनिता पांडे, रानी साह, दीपा पांडे, ज्योति ढौंढियाल, प्रगति जैन, दीपिका विनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रमा लोहनी, कविता त्रिपाठी, नीरू साह, दया कुंवर, सविता कुलारा, अनुराधा भट्ट, सरस्वती सिराला, तुसी साह, अमिता साह शेरवानी, दिव्या साह, सोनू साह, मधुमिता, भावना साह, मानसी गर्ग, रेखा जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *