नैनीताल।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल बैंक के प्रधान कार्यालय में बैंक द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल द्वारा लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धताओं का एक महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनके परिवारों एवं समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा की गई यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे लाभार्थी महिलाएं स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ सकेंगी।
इस दौरान बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी महेश कुमार गोयल, कैलाश चंद्र पांडेय, मनोज डालाकोटी, एस.के. सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।