नैनीताल। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने मंगलवार को पालिका कार्यालय में होटल गाइडों के साथ बैठक की और सभी गाइडों को निर्देशित किया कि बगैर आइकार्ड के कार्य न करें।
गाइडों को निर्धारित सीमा अंतर्गत कार्य करने और पर्यटकों से अच्छा व्यवहार किए जाने के निर्देश दिए साथ ही समय से लाइसेंस रिन्यू कराने को कहा गया। वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय में 82 होटल गाइड पंजीकृत है जिनमें से बैठक में काफी कम संख्या में गाइड उपस्थित रहे जिस पर ईओ ने नाराजगी जताई और लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने से पूर्व समस्त गाइडों का उचित सत्यापन किए जाने के निर्देश लाइसेंस अनुभाग को दिए और गाइडों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित करने और अवैध गाइडों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान होटल गाइड युनुस, महबूब, मोहन सिंह, कौशल, जगदीश आदि मौजूद रहे।
बिना आइकार्ड के कार्य न करें होटल गाइड: ईओ रोहिताश शर्मा।