श्री रामसेवक सभा में आंवला एकादशी पर हुआ रंगधारण और चीरबंधन।

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा, मल्लीताल, नैनीताल द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आंवला एकादशी के अवसर पर रंग धारण एवं चीर बंधन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य रंगोली का निर्माण कर विधिवत चीर बंधन किया गया। इसके पश्चात आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने पूजा-अर्चना करवाई, जिसमें श्री रामसेवक सभा के सदस्यों के साथ स्थानीय महिलाओं ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अगले चरण में वरिष्ठ होली गायक एवं सदस्य मुकेश जोशी ने होली गायन प्रस्तुत किया, जिसमें गिरीश भट्ट, रक्षित साह तथा युवराज करायत ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू सहित सभा के सदस्य मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा आशु, हरीश सिंह राणा, राजेंद्र सिंह बजेठा, मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह तथा कोषाध्यक्ष बिमल साह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *