आबकारी विभाग का प्रवर्तन व गुणवत्ता नियंत्रण अभियान, मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण।

हल्द्वानी।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम द्वारा नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत मदिरा दुकानों तथा हल्द्वानी में संचालित एफ.एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांडों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न मदिरा ब्रांडों के नमूने विधिवत रूप से लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए।

सम्पूर्ण निरीक्षण कार्यवाही आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। आबकारी विभाग ने कहा कि आगे भी इस प्रकार की प्रवर्तन एवं निरीक्षण कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *