नैनीताल।डीएसबी परिसर नैनीताल में सोमवार को रसायन विज्ञान विभाग में फाइटोकेमिस्ट्री एवं मृदा विश्लेषण प्रयोगशाला (Phytochemistry and Soil Analysis Lab) का उद्घाटन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत रहे।
कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला फाइटोकेमिस्ट्री एवं मृदा विश्लेषण के क्षेत्र में शोध और नवाचार को नई दिशा देगी। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ उन्नत अनुसंधान की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन समारोह में विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. नंदा गोपाल साहू, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. शहज़राज अली, डॉ. सुहैल जावेद, डॉ. महेश चंद्र आर्य, डॉ. पेनी जोशी, डॉ. मनोज धोनी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरिश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. अंचल अनेजा एवं डॉ. भावना पंत सहित रसायन विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापक एवं शोधार्थी मौजूद रहे।