नैनीताल में निकाली भव्य कलश यात्रा।

नैनीताल में गौ कथा से पहले शहर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भारतीय गौ क्रांति मंच की ओर से आयोजित की गई थी। कलश यात्रा पाषाण देवी मंदिर से शुरू हुई और तल्लीताल वैष्णवी माता के मंदिर, बाजार, मालरोड होते हुए नैना देवी मंदिर से डीएसए मैदान पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में भारी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया।

गौ सांसद विश्वम्भर पांडे ने बताया कि गौ कथा 18 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। जिसमें गोपाल मणि महाराज कथा सुनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कथा जन जागरण के लिए हो रही है ताकि गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले और भारत में गौ हत्या बंद हो।

मंच की अध्यक्ष रश्मी शर्मा ने बताया कि कथा दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक सुनाई जाएगी। उन्होंने सभी से कथा में आने का आग्रह किया।

कलश यात्रा में गीता बवाड़ी, कमल रावत, रजनी चौधरी, चंद्रा पंत, ममता रावत, पवन बिष्ट, वीरू मेहरा, भावना रावत, बसन्ती पुजारी, इन्द्रा बिष्ट, महेन्द्र जोशी सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *