श्री राम सेवक सभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खाया खिचड़ी का प्रशाद।

नैनीताल। मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को श्री राम सेवक सभा में खिचड़ी महाभोग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सभा के सदस्य प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि खिचड़ी को भगवान सूर्य और शनि का प्रिय भोजन माना गया है। जिसमें पोषक तत्व भी होते हैं और माघ मास में खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है। भक्तों ने भगवान सूर्य और शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए खिचड़ी का प्रशाद ग्रहण किया। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को सभा भवन में सामूहिक उपनयन संस्कार किए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, मुकुल जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मुकेश जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, मोहित लाल साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *