– मां पाषाण देवी मंदिर का पोस्ट कार्ड हुआ जारी।
नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल स्थित शैले हॉल में आयोजित दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें रिया, जयजीत, विनोद और कनिष्का अव्वल रहे। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए और इस मौके पर नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर का पोस्ट कार्ड भी जारी किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीएसएसवी नैनीताल की रिया प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की हिमानी आर्य द्वितीय, मल्लिकार्जुन स्कूल की कनिष्का तीसरे स्थान पर रहीं। साथ ही अंजलि फर्त्याल, अंशिका आर्य को सांत्वना पुरस्कार और भास्कर फुलारा को विशेष पुरस्कार दिया गया।
स्टैंप डिजाइन स्पॉट पेंटिंग में मल्लिकार्जुन स्कूल के जयजीत प्रथम, मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर की नैंसी अधिकारी द्वितीय, बीएलएम अकैडमी की तवीसा पवार तृतीया स्थान पर रही। मानसी आर्य, दीपिका आर्य को सांत्वना पुरस्कार तथा स्तुति भट्ट, जितेंद्र और अहमद को विशेष पुरस्कार दिए गए।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन स्कूल के विनोद पुलारिया प्रथम, ऑल सेंट्स कॉलेज की दुर्गांशा जैन द्वितीय, मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर की ऋषिका शाह तृतीय स्थान पर रही। कनिष्का भगत और प्रथम खनाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
फिलेटली प्रदर्शनी में कनिष्का भगत प्रथम, दुर्गांशा जैन और कृता त्रिपुरारी द्वितीय, राधेश पंत तृतीय स्थान पर रहे और माधवी पंत और आकांक्षा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर, निदेशक डाक सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला, प्रवर अधीक्षक डाकघर नैनीताल अमित दत्त, वरिष्ठ फिलेटलिस्ट पुरुषोत्तम लोधा ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
इस दौरान हेड पोस्ट ऑफिस मल्लीताल के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट, शशि शेखर, फिलेटलिस्ट संजय, डिजाइनर लोकेश सिंह, मोहित कुमार सहित विभाग के कर्मचारी, अधिकारी और स्कूली बच्चे तथा अन्य मौजूद रहे।