होली गायन प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर अव्वल।


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से आयोजित तीसरे फागोत्सव के तहत गुरुवार को सभा प्रांगण में स्वर्गीय नवीन लाल शाह की स्मृति में स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया और रंगारंग प्रस्तुतियां दी साथ ही नैना देवी मंदिर के समीप चाट पार्क में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

इस दौरान प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, नरेंद्र शाह जगाती सरस्वती शिशु मंदिर, रामा मोंटेसरी स्कूल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल मल्लीताल, मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर, अमेरिकन किड्स, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैनीताल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज, मल्लिका संगीत कला केंद्र ने प्रतिभाग किया।
प्रथम स्थान मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान भारतीय शहीद सैनिक स्कूल और तृतीय स्थान राम मोंटसरी की टीम ने प्राप्त किया। साथ ही अमेरिकन किड्स की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कैलाश जोशी और मिथिलेश पांडे रहे।
मुख्य अतिथि कूर्मांचल बैंक के चेयरमैन विनय साह तथा विशिष्ट अतिथि संजय साह और प्रगति साह रहे। अतिथियों तथा सभा के पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस दौरान श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, नवीन बेगाना, मीनाक्षी कीर्ति, प्रो ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *