नैनीताल। नगरपालिका की टीम ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा और पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल के निर्देशन पर पंत पार्क और जूम लैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान के बाहर से अतिक्रमण और गन्दगी पाए जाने पर 7 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 5500 रुपए का राजस्व वसूला। इस दौरान प्रभारी कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, दिवाकर चौधरी, कपिल तोमर आदि मौजूद रहे।
पालिका ने अतिक्रमण और गंदगी पर किया 7 लोगों का चालान।