नैनीताल क्लब सभागार में किशोरियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

नैनीताल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मंगलवार को नैनीताल क्लब सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल के मार्गदर्शन में बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा किशोरियों के लिए शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य, विशिष्ट अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पारुल थपलियाल ने की तथा अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष नैनीताल देवकी बिष्ट ने की।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए वक्ताओं ने किशोरियों से संवाद स्थापित करते हुए अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक करियर की संभावनाओं के साथ-साथ महिलाओं एवं किशोरियों से जुड़े कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न तथा पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।

वक्ताओं के रूप में प्रो. लता पाण्डेय (पूर्व विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग, डीएसबी परिसर), मीनाक्षी कांडपाल (सहायक श्रम आयुक्त), सब इंस्पेक्टर अंजला जोन, डॉ. पल्लवी, सोनाली मिश्रा (पत्रकार, टाइम्स ऑफ इंडिया), बबीता टम्टा (राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर) ने अपने अनुभव, संघर्ष और चुनौतिया साझा की। साथ ही जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल प्रियंका गड़िया ने किशोरियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी।

यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डॉ. रेनू मर्तोलिया (बाल विकास परियोजना अधिकारी, भीमताल), जिला प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी दूरदर्शन गीतेश त्रिपाठी, कुसुमलता (सुपरवाइज़र), नैना, हेमा, गीता सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां तथा किशोरी बालिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *