नैनीताल में 6 से 15 मार्च तक रहेगी फागोत्सव की धूम।

  • श्रीराम सेवक सभा में 29वें फागोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई
  • शहर के बाहर के महिला दलों की भी होगी प्रस्तुति
  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी आयोजित

नैनीताल। शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा में 29वें फागोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को सभा भवन में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मनोज साह और संचालन महासचिव जगदीश बवाड़ी तथा प्रो. ललित तिवारी ने किया।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद मुकेश जोशी (मंटू) और पूर्व सभासद मंजू रौतेला को लोक कला के लिए राष्ट्रीय मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित होने पर पुष्पमाला और चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सरस्वती खेतवाल और मुकेश जोशी ने सभा को संबोधित भी किया।
बैठक में अशोक साह, विमल चौधरी, विमल साह, मुकुल जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, भुवन बिष्ट, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, तारा बोरा, प्रगति जैन, मृणाल नेगी, भावना रावत, सरिता त्रिपाठी, बीना, मोहिनी, कलावती, भारती, तुलसी, गीता सिराला, जानकी, दीपा चौधरी आदि रहे।

फागोत्सव के कार्यक्रम:

  • 6 मार्च को दोपहर 11 बजे वैष्णव देवी मंदिर से होली जुलूस निकलेगा, जबकि दोपहर 2 बजे सभा भवन में उद्घाटन होगा।
  • 7 मार्च को बाहर से आने वाले महिला दलों की होली प्रस्तुति होगी, जबकि स्थानीय महिला दल सभा भवन में अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक महिला टीम में 10 सदस्य अनिवार्य होंगे।
  • 8 मार्च को बैठकी होली का आयोजन महिला दलों द्वारा किया जाएगा।
  • 9 मार्च को रंग धारण कार्यक्रम होगा।
  • 10 मार्च को आंवला एकादशी एवं एकल होली गायन का आयोजन होगा।
  • 11 मार्च को स्कूली बच्चों द्वारा होली गायन होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे।
  • 12 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बल कलाकारों द्वारा होली प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 13 मार्च को होली रंग जुलूस निकाला जाएगा, पुरुषों की होली होगी और रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा।
  • 15 मार्च को छलड़ी का आयोजन होगा, जिसमें सभी नगरवासी पारंपरिक होली उत्सव का आनंद लेंगे।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन:
फागोत्सव के तहत विगत वर्षों की तरह इस बार भी फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें होली के रंगों और उमंग को कैमरे में कैद करने का अवसर मिलेगा। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुल्क दो सौ रुपए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *