देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान से गौरवान्वित हुए कुमाऊं विवि के प्रो. गीता तिवारी और प्रो. ललित तिवारी।

नैनीताल।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी को देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा प्रदान किया गया।

अमर उजाला और एमआईईटी द्वारा दिए गए इस सम्मान से दोनों शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रोफेसर गीता तिवारी के अब तक 110 उच्च स्तरीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनके निर्देशन में 8 शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं। वहीं डॉ. ललित तिवारी विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान के साथ-साथ विजिटिंग प्रोफेसर और पूर्व निदेशक शोध भी रह चुके हैं। उनके 210 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा 47 शोधार्थी उनके निर्देशन में शोध कार्य पूरा कर चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
सम्मान समारोह के अवसर पर कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति नवीन चंद्र लोहनी, बीएस बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर, तारा गुरुरानी तथा हल्द्वानी नगरपालिका के चेयरमैन गजराज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *