प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने रैली निकालकर तल्लीताल डाट पर किया धरना प्रदर्शन।

नैनीताल। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन उत्तराखण्ड नैनीताल इकाई ने गुरुवार को मल्लीताल आर्य समाज से तल्लीताल डांठ तक रैली निकाली और जमकर नारेवाजी कर डाट पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि भोजन माताएं लंबे समय से अपने न्यूनतम वेतन और स्थाई नौकरी के लिए संघर्ष कर रही है। सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। भोजनमाताएं सालों से सरकारी व अर्धसरकारी विद्यालय में भोजन बनाने का काम कर रही हैं जिसमें उन्हें 100 रूपये प्रतिदिन दिया जाता है जो कि 3 हजार रूपये महीना होता है। भोजनमाताओं की मांग है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, पीएफई एसआई पेंशन, आकस्मिक अवकाश, प्रस्तुति अवकाश, भोजनमाताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, निकाली गई भोजन माताओ को पुनः वापस लिए जाने की मांग की। कहा की यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी भोजनमाएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
इस दौरान अनीता देवी, पुष्पा जलाल, सीमा देवी, सुशीला, चंपा देवी, लता, शबीना, संतोष, जानकी देवी, हेमा देवी, भगवती देवी, नंदी बिष्ट, पूजा देवी, दीपा देवी, शकीना, दीपा नेगी, नंदी बिष्ट, सरस्वती देवी, कमला पंत, हेमा डालाकोटी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *