नैनीताल क्लब में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने टीवी स्क्रीन पर सुना केंद्रीय बजट।

नैनीताल। 1 फरवरी 2026 को संसद में वित्त मंत्री की ओर से प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में नैनीताल क्लब में सामूहिक रूप से टीवी स्क्रीन पर सुना गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी प्रतिनिधियों और नागरिकों ने सहभागिता की।
यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या भी मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बजट में देश के विकास, गरीब-कल्याण, किसान, महिला, युवा एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताते हुए इसकी सराहना की।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, मोहित लाल साह, सह-संयोजक भूपेंद्र बिष्ट, प्रभारी प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, भारत सिंह मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजोक सिंह, मंडल मंत्री विकास जोशी, सभासद मनोज साह जगाती, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, नवीन कुमार, मीनू बुधलाकोटी, अतुल कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपिका बिनवाल, मारुति नंदन साह, आनंद सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंडियाल, मीना बिष्ट, रमा भट्ट, अरविंद पडियार, संतोष कुमार, वर्षा आर्या, कंचन साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, हरीश सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *