हल्द्वानी में गुरुवार को कॉपरेटिव सभागार में जनपद स्तरीय चयन कमेटी द्वारा हस्तशिल्प एवं लघु स्तरीय पुरस्कारों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने की।
चयन कमेटी द्वारा हस्तशिल्प क्षेत्र में किरण पंचपाल, मधुवन इनक्लेव कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी को उनके उत्पाद ऐपण के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि प्रियंका जोशी, त्रिलोक नगर हल्द्वानी को उनके उत्पाद गोबर व मिट्टी से निमित घर के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला।
लघु स्तरीय पुरस्कारों में केएनसार्थक इण्टरप्राइजेज, सदभावना कलोनी लालडांठ हल्द्वानी को उनके उत्पाद जूठ का सामान के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि क्वालिटी प्रिटिंग, क्वालिटी कालोनी हल्दूचौड़ को उनके उत्पाद प्रिंटिंग के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला।
पुरस्कार विजेताओं को नकद राशि और प्रमाण पत्र दिए गए। प्रथम पुरस्कार के लिए 6000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार के लिए 4000 रुपये की राशि दी गई।
इस कार्यक्रम में हिमालय चेम्बर ओफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीस के सचिव आर सी बिन्जौला, मलय त्रिपाठी, पल्लवी गुप्ता महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी आदि मौजूद रहे।