हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी की टीमें रही विजेता।

नैनीताल। नैनीताल हॉकी एकेडमी की ओर से आयोजित तथा आदित्य बिड़ला सेंचुरी पेपर लालकुआं व द नैनीताल बैंक की ओर से प्रायोजित अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 लीग मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला देहरादून एवं अंबेडकर नगर के मध्य खेला गया। जिसमें 3-1 से देहरादून ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला हरिद्वार एवं गया बिहार के मध्य खेला जिसमें 3-2 से हरिद्वार ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला गोरखपुर एवं हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें 2-0 से हल्द्वानी ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला नैनीताल एवं बनारस के बीच खेला गया जिसमें 8-0 से नैनीताल ने जीत दर्ज की। पांचवा मुकाबला कोलकाता एवं यूपी पुलिस लखनऊ के मध्य खेला गया जिसमें 5-1 से यूपी पुलिस ने जीत दर्ज की। छठा मुकाबला चंद्रपुर महाराष्ट्र एवं भिलाई के मध्य खेला गया जिसमें 4-0 भिलाई ने जीत दर्ज की। सातवां मुकाबला देहरादून एवं यूपी पुलिस के मध्य खेला गया जो 1-1 से बराबरी पर छूटा। आठवां मुकाबला हरिद्वार एवं भिलाई के मध्य खेला गया जो 2-2 से बराबरी पर रहा । नौंवा मुकाबला कोलकाता एवं अंबेडकर नगर के मध्य खेला गया जिसमें 3-2 से कोलकाता ने जीत दर्ज की। दसवां मुकाबला गया बिहार एवं चंद्रपुर के मध्य खेला गया जिसमें 1-0 से गया बिहार ने जीत दर्ज की।
आयोजक सचिव कैलाश बोरा ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिसके बाद 1 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में अंपायर मंजुल सनवाल, डॉ़ मनोज बिष्ट, देवेंद्र बोरा, प्रियंका बिष्ट, ममता भट्ट रहे। तकनीकी सलाहकार संजय गुप्ता, दीपक साह, गिरीश भट्ट, राजेश साह रहे। कार्यक्रम संचालन हरीश सिंह राणा ने किया।
इस दौरान नैनीताल हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, प्रदीप जेठी, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, पूर्व महासचिव डीएसए अजय साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *