रुद्राभिषेक और सुंदरकांड के साथ शुरू हुआ मां पाषाण देवी मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव।

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में रविवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरूआत हो गई है। सुबह सबसे पहले गणेश पूजन और शिव पूजन के बाद रूद्राभिषेक किया गया। जिसके बाद बाबा नींब करौरी महाराज की मूर्ति का जलाधिवास और अन्नाधिवास किया गया। दोपहर दो बजे से सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुए।
इस दौरान मंदिर में खीर का भंडारा भी किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम सात बजे मां पाषाण देवी की पंच आरती की गई। पंडित भगवती प्रसाद जोशी, घनश्याम जोशी और अमित डालाकोटी ने संयुक्त रूप से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम में यजमान के रूप में विनोद तिवारी, शैलेष चौधरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित शाह, मनोज सती, पंकज भट्ट और धीरज भट्ट सपत्नी रहे। मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि आज सोमवार को गणेश पूजन और पंचांगी कर्म के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही बाबाजी की मूर्ति का फलाधिवास और वस्त्राधिवास भी कियाजाएगा। उन्होंने सभी श्रद्वालुओं से मंदिर में आकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। यहां नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रमोद सुयाल, नवीन चौधरी, पप्पू बिष्ट, दीपक मनराल, देवांश पंत, उत्कर्ष सती, जतिन सती, भगवान सिंह, आयुष भंडारी, गुलशन, मंजू रौतेला, किरन शाह, शोभा तिवारी, गीता पांडे, हेमा पंत, कविता सती, गीता जोशी, रोशनी, अंजली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *