नैनीताल। नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव में तीसरे दिन प्रातः पूजन के बाद अखंड रामायण की समाप्ति और 2 बजे से मां के समष्टि भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
यजमान के रूप में बृजेश श्रीवास्तव, राजू नारंग, गिरीश शाह, एडी त्रिपाठी, अंबादत तिवारी, संजय वर्मा सपत्नी मौजूद रहे। ब्राह्मण जगदीश भट्ट, भगवत प्रसाद जोशी और घनश्याम जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। भजन मंडली में प्रशांत जोशी, कमल पाठक, हिमांशु जोशी, हर्षित जोशी, वसंत पांडे, मोहित मौजूद रहे। यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव जोशी, मोहित, आरुष, जिगर, राजेश, धीरज, गीता जोशी, हेमा पंत, कविता, विनीता, देवांश, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी, भगवती आदि मौजूद रहे।
मां पाषाण देवी मंदिर में समष्टि भंडारे के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।