19 से 21 जनवरी तक मां पाषाण देवी मंदिर में आयोजित होगा वार्षिकोत्सव।

नैनीताल।

नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में वार्षिकोत्सव की तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में आगामी 19 से 21 जनवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अखंड रामायण पाठ, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से वार्षिकोत्सव की तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 19 जनवरी को सुबह 8 बजे गणेश पूजन, शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक से होगा जिसके बाद सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे मां पाषाण देवी की पंच आरती होगी। मंगलवार 20 जनवरी को गणेश पूजन, पंचांग कर्म, रामचंद परिवार पूजन तथा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। शाम को पंच आरती के बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा। बुधवार 21 जनवरी को अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद 1 बजे कन्या पूजन किया जाएगा। 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मां का भंडारा शुरू होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर मां पाषाण देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *