नैनीताल। श्री रामसेवक सभा, मल्लीताल नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत रविवार को स्व. चंद्रशेखर साह जी की स्मृति में सभा प्रांगण में होली एकल गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों के साथ-साथ होली गायन से जुड़े गीतकारों और प्रतिभागियों ने अपनी विहंगम एवं मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के पश्चात अमिता साह एवं रामसेवक सभा के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा होली गायन में प्रतिभाग करने वाले बाल कलाकारों तथा अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ललित तिवारी एवं मुकेश जोशी ने किया।
गायन कार्यक्रम में बाल कलाकार भूमि बुधलाकोटी, लावण्या साह, ऋषभ रैकवाल, दिव्या आर्या, ऋचा सनवाल, पूजा आर्या, मोनिका आर्या, अवर्णिका जोशी, भूमिका गोस्वामी, क्रियांबिका सिंह तोमर, गौरांग पांडे, मृत्युंजय भट्ट, दिशानी कार्की, सार्थक पांडे, मनीष भट्ट, वेदांत लोहनी सहित मंजू रौतेला, दीपा चौधरी, दीपा जोशी, ज्योति शाक्य, नेहा आर्या, कीर्ति देवी, कैलाश जोशी, सतीश पांडे, अजय कुमार, संजय कुमार, जतिन कुमार, रक्षित साह आदि ने प्रतिभाग किया।
होलियारों ने “अबीर लगाऊं मैं तेरे”, “मोरे कान्हा आए जो पलट के”, “मोपे रंग ना डालो गिरधारी”, “नदी यमुना के तीर”, “बृज मंडल देश दिखो रंग मंडल”, “रसिया ना माने अंखियों में डाले रंग”, “आज रंग डाली दियो अलबेलीन में”, “सकल बृज धूम मची है”, “बुरांशी को फूलों को कुमकुम मारो”, “मोपे रंग ना डारो पंछी के”, “हां-हां मोहन गिरधारी”, “आयो नवल बसंत”, “दिगंबर खेले मसाने में होली”, “बृज में रच रही होली आज”, “कान्हा जी खेले फाग”, “सकल बृज में सजी होली—कैसे खेले श्याम होली”, “अँखियन परत गुलाल”, “सब साथी खेले अपने पिया संग”, “अबीर-गुलाल के थाल भरे हैं”, “तुम कहां से खेलो होली”, “केसर बलम मंगवा दो रंग—वरना मैं तुझसे ना बोलूंगी” आदि होलियों का मनमोहक गायन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में वृंदावन डांस एंड म्यूजिक एकेडमी के बाल कलाकारों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, सदस्य मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, डॉ. मोहित सनवाल, कमलेश ढौंडियाल, कैलाश बोरा आशु, हरीश सिंह राणा, गिरीश भट्ट, मिथिलेश पांडे, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, भुवन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, उपसचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष बिमल साह, इदरीस मलिक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।