मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 18 फरवरी 2026 को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह गामिनी का दूसरा प्रसव है।
इन तीन नए शावकों के जन्म के बाद देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं भारत में जन्मे और जीवित शावकों की संख्या अब 27 तक पहुंच गई है। खास बात यह भी है कि गामिनी ने इन शावकों को उस समय जन्म दिया, जब दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए चीतों के तीन साल पूरे हो रहे हैं।
वन विभाग के अनुसार, कूनो के फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों की टीम मां और शावकों की लगातार निगरानी कर रही है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।