फागोत्सव के दूसरे दिन महिला होलियारों ने जमाया रंग।


नैनीताल। श्री रामसेवक सभा नैनीताल की ओर से आयोजित 30वें फागोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सभी महिला होलियारो की टीमों ने अपनी होली की प्रस्तुति का मंचन किया।
इस दौरान कुल 15 महिला टीमों ने मंचन में प्रतिभाग किया जिसमें महिला होली दल कृष्णापुर, समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी, मां जगदम्बा महिला होली समिति, मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अम्बे तल्लीताल, प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल, जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल, जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल, जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल, नैनी जागृति समूह नैनीताल, रिद्धि-सिद्धि होली दल नैनीताल ने सभा प्रांगण में अपनी प्रस्तुती दी। जिसमें भारी संख्या में नैनीतालवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति और मुकेश जोशी मंटू ने संयुक्त रुप से किया।
आयोजकों ने बताया कि फागोत्सव में बुधवार को महिला बैठकी होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, सभा के सदस्य मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, डॉ ललित तिवारी, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा आशु, राजेंद्र सिंह बजेठा, गिरीश भट्ट, मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष बिमल साह, केदार राठौर, खुशहाल सिंह कार्की, उमेश भट्ट, रंजीत शर्मा, सभासद ललिता दफोटी, अमिता साह, आभा शाह, रानी साह, विनीता पांडे, दीपिका बिनवाल, दीप्ति साह, दीपा पांडे, मंजू रौतेला, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंडियाल, मुन्नी तिवारी, प्रीति डंगवाल, भारती साह, सुमन साह, पुष्पा बवाड़ी, रेशमा टंडन, मंजू वर्मा, लता रावत, दिव्या साह, खष्टी साह, दीपा चौधरी, ममता साह, कनिका साह, किरन साह, कलावती असवाल, रेखा जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *