बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्री राम सेवक सभा में हुआ दीपदान।

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के आठवें दिन, व्यास देवेश शास्त्री ने देवी के स्वरूप, शक्तियों और भक्तों के प्रति उनकी कृपा पर प्रकाश डाला। उन्होंने देवी के विभिन्न रूपों और अवतारों का वर्णन किया और बताया कि भक्तों को देवी की भक्ति और साधना से कैसे लाभ मिलता है। कहा कि देवी की भक्ति और साधना से मनुष्य को ज्ञान और मुक्ति मिलती है। देवी की शक्ति का ज्ञान और महिमा के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है। देवी की भक्ति और साधना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभा भवन में दीप दान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

आयोजक मंडल ने बताया कि मंगलवार को अंतिम दिन पूजन प्रातः 7 बजे तथा यज्ञ के बाद 12 बजे कथा और दिन में 1:30 बजे भंडारा आयोजित होगा। उन्होंने पारायण हेतु सभी को आमंत्रित किया है।

इस दौरान नरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, अशोक साह, बिमल चौधरी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, हीरा सिंह, कैलाश बोरा, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट, हरीश पंत, राजेंद्र बिष्ट, भुवन बिष्ट, मुन्नी भट्ट, जया पालीवाल, दिनेश भट्ट, भीम सिंह कार्की, सुमन साह, मोहित लाल साह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *