नैनीताल। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन राम राज्याभिषेक और पारितोषिक वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभासद जितेंद्र कुमार पांडे, सभासद रमेश प्रसाद, पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू और दीपा बिष्ट ने कलाकारों को पारितोषिक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही समाज को अच्छे संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।