कैलाखान में हुई मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना, छावनी परिषद की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन।

नैनीताल। छावनी परिषद नैनीताल के कैलाखान में दुर्गा पूजा के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की गई।
बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में प्रधान यजमान छावनी परिषद के ठाकुर कुंवर सिंह कबडोला ने सपत्नी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना की। स्वस्तिवाचन और षोडशोपचार गणेश पूजन के बाद श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
यह आयोजन छावनी परिषद की सीईओ तनु जाट और आयोजनकर्ता अपेक्षा बिष्ट के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें छावनी परिषद के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *