नैनीताल में फूलों से सजे रथ पर निकले श्रीराम-सीता, राम बारात में जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा।

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से मंगलवार को भव्य राम बारात निकाली गई। बारात में उमड़े आस्था और उल्लास के बीच पूरा नैनीताल राममय नजर आया। शहर के बाजारों और मार्गों को रोशनी व फूलों से सजाया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।
फूलों से सजे रथ पर श्रीराम और माता सीता विराजमान होकर निकले। बारात का बाजार में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड-बाजों की धुन, श्रीराम के भजनों और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बारात के दौरान पारंपरिक शकुन आखर भी गाए गए। महिलाओं ने पारंपरिक पिछौड़ा पहनकर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बारातियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जगह-जगह मिठाई बांटने के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, श्री राम सेवक सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, हरीश राणा, भुवन बिष्ट, वंदना पांडे, पूर्व सभासद मंजू रौतेला, हीरा रावत, गोधन सिंह, अशोक साह, मोहित लाल साह, प्रदीप जेठी, डॉ. ललित तिवारी, गोविंद सिंह, सानू साह, दिनेश भट्ट, डोल्मा गुरुरानी, मीनू साह, भारती साह, दिव्या साह, खुशहाल सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, दीपा चौधरी, कुसुमलता सनवाल, अमिता साह, मोनिका साह, गीता पालीवाल, भावना रावत, ममता, रेनू कोहली, सुनीता, शांति, मुन्नी, पुष्पा, माया, दीपा, मंजू बोरा, डॉ. भावना भट्ट, हेमा, दीपिका, ज्योति कांडपाल, चंद्रा, तुलसी, कांता, मीना, दीपा जोशी, सुमन, रेनू, गोविंद, लीला, सुंदरी, मोहिनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *