नव सांस्कृतिक सत्संग समिति की रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन नारद मोह से ताड़िका वध तक का मंचन।

नैनीताल। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, सभासद जितेंद्र पांडे जीनू और दीपक कुमार भोलू ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य कैलाश चंद्र जोशी ने बैज अलंकरण कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत और सचिव पूरन चंद्र पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

रामलीला के पहले दिन नारद मोह से लेकर ताड़िका वध तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को रामकथा के विभिन्न प्रसंगों से परिचित कराया। मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के महत्व को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में प्रकाश चंदोला, वीरेन जोशी, कंचन चंदोला, शेखर जोशी, इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, हिम्मत सिंह, ललित मोहन पांडेय, कमल बिष्ट, विनोद सनवाल, उर्बा दत्त जोशी और महावीर सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *