जिला खेल कार्यालय ने वॉक फॉर पर्यावरण का किया आयोजन।

नैनीताल। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से खेल मैदान मल्लीताल में वॉक फॉर पर्यावरण का आयोजन किया गया।
वॉक फॉर पर्यावरण खेल मैदान से होकर मालरोड से इंडिया होटल तक गई और वापस खेल मैदान में समाप्त हुई। कार्यक्रम में सभी गेम के खिलाड़ियों के साथ ही नैनीताल के स्कूलों के छात्र-छात्राएं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। अंत में लक्की कूपन से 10 विजेता खिलाड़ियों को चुना गया, जिन्हें कल (शुक्रवार) मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि नेशनल खिलाड़ी निर्वाण मुखर्जी, उप निर्देशक खेल विभाग रसिका सिद्धिकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, पुष्पा दरमवाल, विवेक रावत, अपूर्व बिष्ट, अन्नू बोरा, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, अंकुश रौतेला, महेश बिष्ट, गोविंद लटवाल, मनीष वर्मा, काव्या, संजय गैडा, विमला, कल्पित, रितिका, त्रिलोक, सुनिल कुमार, विनोद कनारी, रिहान, भगवत सिंह मेर, गौरव नयाल, आनंद देव, गोविंद नेगी, दिनेश रावत, निशांत मेहता, जितेंद्र बिष्ट, मयंक कुमार, सुरेश पांडे, महेश फरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *