मकर संक्रांति के अवसर पर रानीबाग में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु।

नैनीताल। मकर संक्रांति के पावन पर्व में बुधवार को रानीबाग में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां भारी संख्या में जनेऊ संस्कार सहित यहां के सिद्ध पीठ चित्रेश्वर महादेव पौराणिक शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पाठ का सिलसिला दिनभर चलता रहा। यहां के जियारानी मंदिर में भी श्रद्धालू दर्शन हेतु पहुंचे। आज सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग के शुभ संयोग के अलावा मकर संक्रांति एवं षटतिला एकादशी व्रत का भी महासंगम है। इस दौरान जिया रानी गुफा में भी भीड़ को देखते हुए लंबी कतार में खड़े लोगों को क्रम से गुफा में प्रवेश कराया गया। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन दिन पर जनेऊ संस्कार और चूड़ाकरण संस्कार के मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसीलिए दिन भर कई लोग जनेऊ संस्कार और चूड़ाकरण संस्कार के लिए भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *