धारी में 120 से अधिक सोलर लैंप किए वितरित।

नैनीताल।

धारी लैंडस्केप के अंतर्गत ग्राम पंचायत च्युरीगाड में ग्रामीणों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। हिमालय उन्नति मिशन के तत्वावधान में श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग एवं प्राणा सोलर लैंप पहल के सहयोग से 120 से अधिक सोलर लैंप वितरित किए गए।
आर्ट ऑफ लिविंग की रेशमा टंडन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सतत आजीविका को मजबूत करना है। सोलर लैंप का लाभ स्थानीय ग्रामीण परिवारों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवा आचार्यों और आजीविका से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला, जिससे शिक्षा, प्रशिक्षण और दैनिक कार्यों में सुविधा होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालय उन्नति मिशन के सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) विजय राणा ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा समाधान ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हैं और हिमालय जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक विकास को भी गति देते हैं।
हिमालय उन्नति मिशन के कार्यक्रम निदेशक अमित मेहता ने बताया कि प्राणा सोलर लैंप जैसे प्रयास बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की आजीविका गतिविधियों और सामुदायिक कार्यों को सशक्त बनाते हैं। वहीं मिशन की साझेदारी निदेशक अंजु बाहरी ने कहा कि विभिन्न संस्थानों और समुदायों के सहयोग से दीर्घकालिक और टिकाऊ विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के जिला समन्वयक साहनी, ग्राम प्रधान च्युरीगाड, वन पंचायत सरपंच, समुदाय समन्वयक प्रकाश पचवाड़ी सहित बड़ी ग्रामीण, महिलाएं, युवा और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *