वर्कचार्ज/ नियमित कर्मचारी संघ ने 16 जनवरी को जारी हुए शासनादेश की जलाई होली।

नैनीताल।
लोक निर्माण विभाग के नियमित व वर्कचार्ज कर्मचारियों ने पेंशन से बाहर किए जाने वाले शासनादेश के विरोध में सोमवार को तल्लीताल डाट स्थित गांधी चौक पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शासनादेश को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसकी होली जलाई और प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 1980 से 2025 तक कार्यरत रहे अनेक सेवानिवृत्त कर्मियों व उनके मृतक आश्रितों को आज तक न तो नियमितीकरण का लाभ मिला और न ही पेंशन एवं अन्य देयकों का भुगतान किया गया।

संघ के मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि 16 जनवरी 2026 को एक “काला शासनादेश” जारी किया गया है, जिसके तहत उनकी पेंशन रोकी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सेवा देने के बाद यदि कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिला तो वे और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी।

प्रदर्शन के दौरान सचिव गोधन सिंह नेगी, हरीश सिंह, कुंदन सिंह, हेमा देवी, किशन सिंह, पूर्ण सिंह, विद्या सागर, कमला देवी, देवकी देवी, कैलाश चंद्र खोलिया, आनंद सिंह, प्रकाश चंद्र, राजन राम, गणेश चंद्र, टीका सिंह, कृपाल सिंह, ठाकुर सिंह, सुरेश बहादुर, राम लाल, देव राम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *