भीमताल।
नैनीताल जिले के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विकास भवन भीमताल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति से उन्हें अवगत कराया।
इससे पूर्व विकास भवन भीमताल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नवागंतुक सीडीओ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने उन्हें ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से संबंधित विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।