नैनीताल।
डीएसए मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। परेड के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक व विभागीय कार्यक्रमों की भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरपेश सिंह ने बताया कि डीएसए मैदान में पुलिस की 6 टुकड़ियां परेड अभ्यास में भाग ले रही हैं। साथ ही पुलिस बैंड का भी पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस तक प्रतिदिन अभ्यास जारी रहेगा, जबकि फाइनल परेड 24 जनवरी को होगी।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी भी विशेष तैयारी कर रहे हैं, जिसके तहत पानी से तिरंगे का निर्माण किया जाएगा, जो इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा।
नैनीताल में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू, 6 पुलिस टुकड़ियां शामिल।