27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा मुख्य कार्यक्रम।

हल्द्वानी/ नैनीताल।
एक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में देश को नई राह दिखाने वाली उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद स्तर पर यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खण्डों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यूसीसी दिवस के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य विकास अधिकारी को समस्त कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने नोडल अधिकारी सहित संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल एवं ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *