बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन।

बारामती (पुणे), 28 जनवरी 2026।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार सुबह एक विमान हादसे में दिवंगत हो गए। वह 66 साल के थे। यह दुखद दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे तब हुई जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुंबई से बारामती आ रहा विमान लैंडिंग के समय नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक सहायक और दो पायलट शामिल हैं।
अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनावों के प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा रहे थे। विमान के क्रैश होने के बाद पूरा विमानकांड स्थल आग की लपटों में जल उठा, जिससे बचाव दल के लिए पहुंचना भी मुश्किल हो गया। यह हादसा महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में एक भारी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *