23 फरवरी से होगा फागोत्सव का आगाज, तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा में बैठक।

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल की ओर से आयोजित किए जाने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों के तहत आज सभा भवन में नैनीताल शहर के प्रमुख महिला दलों, महिला होलियारों एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष अशोक साह ने की।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने फागोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात महिला दलों के साथ आयोजन को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम संचालन मोहित लाल साह ने किया।
बैठक में इस वर्ष भी महिला होली कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जाने पर सहमति बनी। महासचिव ने बताया कि 23 एवं 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों का प्रतिभाग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नैनीताल सहित अन्य जिलों से भी महिला होली दल भाग लेंगे। उद्घाटन दिवस 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे धर्मशाला तल्लीताल से होली जुलूस एवं महिला स्वांग प्रतियोगिता नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ होगी।
महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इस वर्ष के फागोत्सव को भव्य बनाने हेतु भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
इस दौरान संरक्षक घनश्याम लाल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, हरीश सिंह राणा, गिरीश जोशी, किशन नेगी, ललित साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, अमिता साह, रेखा जोशी, तारा बोरा, खष्टी बिष्ट, कविता गंगोला, सुमन साह, रेशमा टंडन, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, भारती कैड़ा, रुचि बेलवाल, ज्योति साह, मंजू पांडे, कलावती असवाल, हिमांशु तिवारी, तुलसी बिष्ट, अदिति खुराना, दीपा जोशी, कुसुम सनवाल, नीरू पुजारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *