नैनीताल में पृथ्वीराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, द जंगल रिजॉर्ट ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला।

नैनीताल। फ्लैट्स मैदान नैनीताल में बुधवार को पृथ्वीराज कब क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गेम चेंजर और द जंगल रिजॉर्ट की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने 4 विकेट से मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने किया और खिलाड़ियों से रुबरु होकर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। जिसके बाद मुकाबला शुरू हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर ने 20 ओवर में 136 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने हुए द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने 4 विकेट से मुकाबला जीता।
आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को दो मुकाबले खेले जायेंगे जिसमें पहला मुकाबला कृष्णापुर 11 बी और पीडब्ल्यूडी 11 तथा दूसरा मुकाबला सिटी 11 और बंकर 11 की टीम के बीच होगा।
इस दौरान क्रिकेट सचिव रवि जोशी, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, ललिता दफौटी, भगवत रावत, मुन्नी तिवारी, मनोज बिष्ट, त्रिलोचन टांक, सोनू सहदेव, शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *