राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ आयोजन।

हल्द्वानी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना, हल्द्वानी ग्रामीण द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल रहीं। उनके साथ चिकित्सा विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ऊषा जंगपांगी, महिला हेल्पलाइन नैनीताल की हेड सब इंस्पेक्टर सुनीता कुंवर तथा राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमानी मटियानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया तथा सभी अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही महिला सुरक्षा, महिला समानता, बाल विवाह, मातृ स्वास्थ्य देखभाल एवं अवैतनिक श्रम जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसके लिए प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजनीति, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं साइबर सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने बालिकाओं से संवाद किया, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यक्षेत्रों की जानकारी मिली और उन्होंने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं। जिला प्रोबेशन विभाग से ममता द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी गई, वहीं वन स्टॉप सेंटर से संगीता टाकुली ने बाल विवाह रोकथाम हेतु किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित जोशी, सुपरवाइजर मीना गर्खाल, मनीषा आर्या, प्रियंका आर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *