
नैनीताल।
श्री रामसेवक सभा, मल्लीताल नैनीताल द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव का शुभारंभ सोमवार को तल्लीताल स्थित परमा शिव लाल साह धर्मशाला से भव्य होली जुलूस के साथ हुआ। जुलूस में महिला होलियारों एवं बाल कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह जुलूस तल्लीताल बाजार, मालरोड, खड़ी बाजार और बड़ा बाजार होते हुए मल्लीताल स्थित रामसेवक सभा भवन प्रांगण में पहुंचा।
सभा प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री शांति मेहरा तथा सभा अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। जिसके बाद सभा प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक मंचन में पहले दिन कुल 9 महिला होली टीमों ने भाग लिया। जिसमें मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी, जय ईष्ट देव होली ग्रुप जज फॉर्म हल्द्वानी, अमरावती कॉलोनी बमोरी होली दल, पार्वती सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, प्रगति महिला होली दल लालडांठ, नई सोच-नई उमंग हल्द्वानी, ऑल इंडिया वूमन कॉन्फ्रेंस भवाली, मां नन्दा-सुनंदा होली समिति भवाली, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नैनीताल की जनता मौजूद रही। यह सांस्कृतिक आयोजन आज से प्रारंभ होकर होली तक प्रतिदिन सभा प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
होली जुलूस की स्वांग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: मां नन्दा-सुनंदा होली समिति भवाली, द्वितीय स्थान: प्रगति महिला होली दल लालडांठ हल्द्वानी, तृतीय स्थान: नैनी महिला जागृति समिति नैनीताल ने प्राप्त किया।
स्वागत में व्यापार मंडल का सहयोग
होली जुलूस के स्वागत में तल्लीताल व्यापार मण्डल का विशेष सहयोग रहा। इसमें मारुती नन्दन साह, जयंत उप्रेती, ममता जोशी, नासिर खान, विक्रम राठौड़ और आयुष भंडारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि रामसेवक सभा में होली महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे और यह आयोजन 4 मार्च तक जारी रहेगा।

इस दौरान रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद रोहिताश शर्मा सहित सभा सदस्य मोहित लाल साह, कैलाश बोरा आशु, गिरीश भट्ट, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, ललित साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट, हरीश सिंह राणा, रंजीत शर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, बिमल साह, अमिता साह, आभा शाह, जीवंती भट्ट, खष्टी बिष्ट, ज्योति ढोंडियाल, मुन्नी तिवारी, प्रीति डंगवाल, भारती साह, सुमन शाह, पुष्पा बवाड़ी, दीपा चौधरी, कलावती असवाल, रेखा जोशी आदि रहे।