अन्य 13 कार्यों के 18 मार्च को खुलेंगे टेंडर
नैनीताल। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित ढाई लाख तक की लागत के आठ कार्यों की निविदा गुरुवार को पालिका कार्यालय में गठित समिति के समक्ष खोली गई। जिसमें मानकों को पूरा करने पर अलग-अलग कार्यों की निविदा नगर पालिका नैनीताल के पंजीकृत ठेकेदारों के नाम रही। जिसमें ढाई लाख तक के कार्य प्रस्तावित हैं। साथ ही विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित 13 कार्यों के लिए 18 मार्च को निविदा खोली जाएगी।
गुरुवार को खोली गई निविदा में वार्ड नंबर 2 के राजपुर कंपाउंड में एक लाख अट्ठाइस हजार की लगाए से सार्वजनिक मार्ग और दीवार का निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 3 में 1,70000 की लागत से सार्वजनिक मार्ग का निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 4 हरीनगर में ढाई लाख की लागत से सीसी, नाली और दीवार का पुनः निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 4 में ढाई लाख से सीसी मार्ग एवं दीवार का पुनः निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 5 स्नो व्यू में दो लाख 48 हजार से ब्रेसाइड स्कूल में मेन गेट का पुनर्निर्माण व अन्य स्थल विकास कार्य। स्नो व्यू वार्ड में डेढ़ लाख से तारा हॉल के जीर्ण क्षीर्ण भवन का ध्वस्थिकरण। स्नो व्यू वार्ड में 1,70000 से आंतरिक मार्ग व सीढ़ियों का पुनः निर्माण कार्य। वार्ड नंबर 9 तल्लीताल में दो लाख 5 हजार से मार्ग मरम्मत व पुनः निर्माण कार्य कराया जाना है। जो कि नगरपालिका नैनीताल में पंजीकृत विभिन्न ठेकेदारों की ओर से कराए जाएंगे।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा और गठित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।