8 मार्च को होंगे जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) के दिवार्षिक चुनाव।

नैनीताल। नैनीताल की डेढ़ सौ साल पुरानी संस्था जिला क्रीड़ा संघ डीएसए के द्विवार्षिक चुनाव 8 मार्च को होंगे। डीएसए महासचिव अनिल गड़िया ने बताया कि यह संस्था करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी है जिसके चुनाव द्विवार्षिक होते हैं। डीएसए में स्कूल, कॉलेज, क्लब, केएमवीएन, परिवहन निगम आदि को मिलकर कुल 48 यूनिट हैं और प्रत्येक यूनिट से दो दो सदस्य मीटिंग में सहभागिता करते हैं इस दौरान सभा के महासचिव और विभिन्न खेलों के सचिवों का चयन भी किया जाता है। बताया कि संघ की पदेन उपाध्यक्ष पालिका की चेयरमैन होती हैं। 8 मार्च को सभा के महासचिव और क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, बेटमिंटन आदि खेलों के सचिवों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *